{"_id":"6924bb05a51aa9e2550a9ab9","slug":"two-trains-including-shalimar-were-cancelled-and-six-were-made-to-wait-for-hours-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-163586-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शालीमार समेत दो ट्रेनें रहीं निरस्त, छह ने कराया घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शालीमार समेत दो ट्रेनें रहीं निरस्त, छह ने कराया घंटों इंतजार
Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अभी ठीक से कोहरा शुरू भी नहीं हुआ। उससे पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को शालीमार एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि छह ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार कराया।
एक दिसंबर से तीन महीने के लिए 16 ट्रेनें बंद हो जाएंगी। यह सभी ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों को कोहरे की वजह से बंद रखने का निर्णय लिया है। इनके बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार, 64502 अंबाला कैंट-सहारनपुर मेमू निरस्त रही। 04667 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन आठ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा, 64023 दिल्ली-सहारनपुर मेमू पैसेंजर दो-दो घंटे की देरी से आई है। 74021 दिल्ली-सहारनपुर मेमू, 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस करीब 1:30 घंटे आई। कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया है।