फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two trains canceled, 10 trains reached Saharanpur late by two to eight hours

Saharanpur News: दो ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनें दो से आठ घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची

Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two trains canceled, 10 trains reached Saharanpur late by two to eight hours
सहारनपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। जनसेवा एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि सद्भावना, सरयू यमुना, समर स्पेशल और जननायक एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में लेट पहुंचीं।
विज्ञापन


इन दिनों रेलवे ट्रैक को मजबूत करने के लिए अलग-अलग मंडलों में ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। ट्रेनें पटरी पर अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है। शनिवार को अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही। लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर-चंडीगढ़ समर स्पेशल आठ घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस सात घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सहारनपुर में आई।
विज्ञापन


बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, सहरसा-अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस तीन घंटे और दरभंगा-जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed