फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two teenagers came in contact with live wire in the field, one is in critical condition.

Saharanpur News: खेत में बिछी करंटयुक्त तार की चपेट में आए दो युवक, एक की हालत गंभीर

Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers came in contact with live wire in the field, one is in critical condition.
जिला अस्पताल में भर्ती युवक। स्रोत-ग्रामीण
- शिकारियों द्वारा बिछाए गए हाईटेंशन करंट बना जानलेवा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला में खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाई गई करंंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव रामपुर बड़कला निवासी मांगेराम पुत्र राजपाल और उसका चचेरा भाई अजय पुत्र टोनी, अपने साथी राम कुमार के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी देने जा रहे थे। मांगेराम और अजय आगे-आगे चल रहे थे, जबकि राम कुमार कुछ दूरी पर पीछे था। इसी दौरान खेत में शिकार के उद्देश्य से बिछाई गई तार से दोनों युवक टकरा गए। तार में उस समय हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ रहा था, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। पीछे चल रहा राम कुमार कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय चौधरी एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची।वहीं थाना मिर्जापुर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर, सीओ वैभव पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिस पर विधिवत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव नागलमाफी में सड़क किनारे बारहसिंगा के अवशेष मिलने पर धरना देकर शिकारियों के खिलाफ हंगामा किया था। इस मामले में शाकंभरी रेंज और थाना मिर्जापुर में पांच शिकारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed