फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two tantriks grabbed one lakh rupees and gold coil

Saharanpur News: दो तांत्रिकों ने हड़पे एक लाख रुपये तथा सोने के कुंडल

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two tantriks grabbed one lakh rupees and gold coil
नागल। कस्बे की पानी की टंकी पर तैनात जल निगम के कर्मचारी राजकुमार ने क्षेत्र के दो तांत्रिकों पर एक लाख रुपये तथा सोने का जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरिद्वार के पिरान कलियर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे की पानी की टंकी पर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव बढेड़ी कोली निवासी तथा गांव ताशीपुर निवासी दो व्यक्तियों के साथ हो गई थी। आरोप है कि दोनों ने उसे बहला-फुसलाकर कहा कि टंकी के पास कब्रिस्तान में सोना दबा है जिसे वे उसे निकाल कर दे देंगे। इसकी एवज में उसे एक लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित का कहना है कि वह उनकी बातों में आ गया और मांगे हुए पैसे दे दिए। करीब एक सप्ताह बाद फिर उन्होंने कहा कि देवी मां उसकी पत्नी के सोने के कुंडल मांग रही है जिस पर पीड़ित ने कुंडल भी दोनों तांत्रिकों को दे दिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। जब उसने अपने एक लाख रुपये तथा सोने के कुंडल वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed