फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two special trains will run from tomorrowTwo special trains will run from tomorrow, one round each, one round each

Saharanpur News: कल से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी एक-एक चक्कर

Mon, 19 Feb 2024 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from tomorrowTwo special trains will run from tomorrow, one round each, one round each
सहारनपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे 21 फरवरी से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। दोनों ट्रेनें अप-डाउन में एक-एक चक्कर लगाएंगी। ट्रेनें जालंधर से वाराणसी व बठिंडा से बनारस के बीच चलेंगी, जो सहारनपुर से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों को चलाता है, ताकि यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी न हो। यही कारण है कि ट्रेन नंबर 04664 जांलधर कैंट-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी को जालंधर से अपराह्न 3:10 बजे रवाना होगा, जो सहारनपुर में रात 8:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04663 वाराणसी-जालंधर कैंट स्पेशल वाराणसी से 25 फरवरी को शाम 6:15 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में अगले दिन पूर्वांह्न 11:20 बजे आएगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-बनारस स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी को बठिंडा से रात 9:05 बजे प्रस्थान करेगी, जो सहारनपुर में रात 2:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04529 बनारस-बठिंडा स्पेशल 26 फरवरी को बनारस से रात नौ बजे प्रस्थान कर अगले दिन सहारनपुर में दोपहर 1:05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेनों रुड़की, नजीबाबाद होते हुए निकलेगी। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेन नंबर 04664 के स्टॉपेज
लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडन केबिन, मुरादाबाद, आलमनगर, लखनऊ।
- ट्रेन नंबर 04530 के स्टॉपेज
रामपुराफूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed