फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two smugglers travelling in a car arrested with smack worth Rs 1.23 crore

Saharanpur News: 1.23 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers travelling in a car arrested with smack worth Rs 1.23 crore
नानौता। थाना पुलिस व एएनटीएफ सहारनपुर द्वारा मुरादाबाद से तस्करी करके लाई गई 615 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है। तस्करों के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये है। तस्करों से पास से दो मोबाइल, एक कार व 1730 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


नानौता थाना पुलिस व एएनटीएफ टीम सहारनपुर द्वारा रविवार रात थाना क्षेत्र के भोजपुर तिलफरा चेकपोस्ट के पास कार सवारों को रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार व उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए दोनों स्मैक तस्करों को थाने पर लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि तस्कर उक्त स्मैक को मुरादाबाद लेकर आते हैं।
विज्ञापन

पुलिस को उनके पास से 615 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी भारत में कीमत करीब 30 लाख रुपये तो वही अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये है। पुलिस को तस्करों के पास से दो मोबाइल व एक कार सहित 1730 रुपये की नकदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि पूछताछ में स्मैक तस्करों ने बताया कि वह मुरादाबाद से स्मैक को कम कीमत पर खरीद कर मोटा मुनाफा कमाने के लिए लाए थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों स्मैक तस्करों नवाब उर्फ जुनैद पुत्र इसरार उर्फ शाना निवासी मोहल्ला किला कस्बा अंबेहटा थाना नकुड़ सहारनपुर तथा मोहम्मद उस्मान पुत्र शकील अहमद निवासी आनंद काॅलोनी थाना यमुनानगर सिटी जिला यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए स्मैक तस्कर नवाब उर्फ जुनैद के खिलाफ सहारनपुर के थाना गंगोह पर एक व थाना नकुड़ पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed