फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sides face to face regarding the construction over the well

कुएं के ऊपर निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face regarding the construction over the well
बेहट के गांव मुर्तजापुर में तैनात पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर) । मुर्तजापुर गांव में कुएं के ऊपर निर्माण कार्य करने को लेकर अनुसूचित समाज के दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने प्रधान पक्ष के लोगों को हिदायत दी है, कि बिना शासन की अनुमति के यहां कोई कार्य नहीं होना चाहिए। वरना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर की अनुसूचित बस्ती में रविदास मंदिर के पास वर्षों पुराना कुआं है। कुछ दिन पहले कुएं का चबूतरा बनाकर उस पर जाल डाल दिया गया था। पेयजल के लिए इस कुएं में हैंडपंप भी डाला गया था। बृहस्पतिवार को प्रधान और उनके पक्ष के लोगों ने कुएं पर निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया, जिसका देशराज पुत्र फूल सिंह और उनके पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रधान पक्ष के लोग निर्माण कार्य करने से नहीं रुके। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस के समक्ष देशराज का कहना था, कि प्रधान और उसके पक्ष के लोग चुनावी रंजिश में उसके मकान का रास्ता बंद करने के लिए कुएं पर कब्जा कर यहां मूर्ति लगाना चाहते हैं। कुएं से पूरी बस्ती पानी पी रही थी, लेकिन प्रधान ने कुएं से हैंडपंप भी निकलवा लिया है।
विज्ञापन

उधर, प्रधान पति खड़क सिंह का कहना है कि देशराज कुएं पर कब्जा करने की फिराक में था। सामाजिक संपत्ति को बचाने के लिए कुएं की चहारदीवारी कराई जा रही थी। पुलिस ने प्रधान पक्ष को तुरंत निर्माण कार्य रोकने और शासन की अनुमति के बिना मूर्ति नहीं लगाने की हिदायत दी है। इसके लिए पुलिस ने प्रधान और उसके पक्ष के लोगों से लिखित में भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य किए जाने का आरोप
देशराज पक्ष का आरोप है, कि प्रधान और उनके पक्ष के लोग पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य करते रहे। पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। जब उसके मकान के सामने 6 से 7 फीट दीवार हो गई तब मना किया। उसका मकान पूरी तरह से ढक गया है। उसने इस संबंध में 15 दिन पहले एसडीएम, सीओ और कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। कुआं सार्वजनिक संपत्ति है। उस पर पुलिस प्रशासन कुछ लोगों को कब्जा करने की छूट कैसे दे सकता है। कुछ दिन पहले लेखपाल मौके पर गए थे, और कुएं पर निर्माण कार्य करने से मना करके आए थे, लेकिन प्रधान और उनके पक्ष के लोग नहीं माने। ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश में उसके साथ ऐसा कर रही है।
ग्राम पंचायत सदस्य कश्मीर सिंह, संजीव कुमार, सत्तो, प्रवीण कुमार, अनुज, धर्मपाल, रमेश आदि का कहना है, कि प्रधान पक्ष कुएं की चारदीवारी मूर्ति लगाने के लिए कर रहा है। जबकि कुएं में पेयजल के लिए हैडपंप डलना चाहिए। पहले भी इसमें हैडपंप ही डाला गया था।

निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। प्रधान और उनके पक्ष के लोगों ने लिखकर दिया है, कि शासन की अनुमति के बिना मूर्ति स्थापित नहीं कराई जाएगी।
किरनपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट
लेखपाल को मौके जाकर आंख्या देने के निर्देश दिए गए है।
दीप्ति देव, एसडीएम बेहट

कुएं पर निर्माण कार्य करते प्रधान पक्ष के लोग

कुएं पर निर्माण कार्य करते प्रधान पक्ष के लोग- फोटो : SAHARANPUR

बेहट के मुर्तजापुर में ग्रामीण के घर के सामने कुएं पर दीवार करते प्रधान पक्ष के लोग

बेहट के मुर्तजापुर में ग्रामीण के घर के सामने कुएं पर दीवार करते प्रधान पक्ष के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed