फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sides clashed in the police line, fierce commotion

सहारनपुर: पुलिस लाइन में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in the police line, fierce commotion
- एसएसपी कार्यालय के सामने महिलाओं में भी हुई मारपीट
विज्ञापन

-- पुलिस और लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला कराया शांत

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दंपती के बीच चल रहे विवाद में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में आए दो पक्ष एसएसपी के कार्यालय के सामने भिड़ गए और हंगामा किया। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद पुलिस और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। इस दौरान एसएसपी अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे।
एक पक्ष रामपुर मनिहारान और दूसरा उत्तराखंड के भगवानपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिवार वाले बुधवार को महिला थाने में सुलह के लिए आए थे। दोनों पक्षों के लोग महिला थाने के पास और एसएसपी कार्यालय के सामने खड़े थे, जहां पर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, इनके बीच मारपीट हुई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामला बढ़ता देखकर कुछ पुलिसकर्मियों और लोगों ने बीच-बचाव कराकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद महिला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो दोनों पक्षों को थाने ले गई। मामला एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के संज्ञान में आया तो उन्होंने महिला थाना इंस्पेक्टर को कार्यालय बुलाकर जानकारी ली। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस लाइन में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
वीडियो हो रहा वायरल
दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं के बीच भी मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों और मीडियाकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed