फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two robbers arrested as officers of crime branch arrested

क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूटने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested as officers of crime branch arrested
देहात पुलिस की गिरफ्त में क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूट करने वाले आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। क्राइम ब्रांच के अफसर बताकर लोगों से मोबाइल और वाहन लूटने वाले दो आरोपियों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने करीब ढाई साल पहले देहरादून से एक वायरलेस सेट भी चुराया था। वारदात के दौरान वे इसका भी इस्तेमाल करते थे ताकि वे अधिकारी ही लगें।
देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के ही गांव ज्ञानागढ़, सलेमपुर भूकड़ी और बिशनपुुरा से कुछ संदिग्ध युवकों को उठाया था। काफी पूछताछ करने के बाद पता चला कि इनमें से दो युवक खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर रौब गालिब करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल या वाहन लूट लेते थे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी कपिल और अमित कुमार निवासी ज्ञानागढ़ हैं। इन दोनों ने 28 अगस्त को क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल सहित अन्य सामान लूटा था। आरोपियों से दो तमंचे, दो मोबाइल और वायरलेस सेट बरामद किया है। वायरलेस सेट देहरादून से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

शौक पूरा करने को बेच दी जमीन
पूछताछ में पता चला कि इन्हें फर्जी अफसर बनकर रौब गालिब करने का शौक था। इसके अलावा दोनों शराब और दावत के भी शौकीन हैं। अमित ने तो अपने शौक पूूरे करने के लिए अपनी कुछ जमीन बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े जा चुके हैं फर्जी अधिकारी
जिले में फर्जी अधिकारी बनकर लूट और ठगी करने के मामले पहले भी सामने आए हैं। कुछ साल पहले सरसावा क्षेत्र के आरोपियों ने फर्जी इनकम टैक्स की टीम बनाकर चेकिंग के नाम पर चिकित्सक सहित कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। रेलवे में फर्जी टीटीई, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ से लेकर फर्जी खाद्य आपूर्ति अधिकारी तक पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed