{"_id":"6ad6773f0f2ab83f0809ad1f","slug":"two-people-lost-their-lives-in-road-accidents-one-person-was-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186307-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई, एक घायल
Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर/सरसावा। फतेहपुर थाना क्षेत्र के देहरादून रोड पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देहरादून के पटेल नगर निवासी वसीम (40) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शहादत गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, सरसावा में भी झबीरन कट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार देवबंद के कुरडी निवासी नीरज धीमान (45) की मौत हो गई। छुटमलपुर में हादसा कस्बे से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले पुराने देहरादून हाईवे पर फतेहपुर थाने के पास हुआ। वसीम और शहादत बाइक से देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर पड़े देख राहगीरों ने पास ही स्थित फतेहपुर थाने पर हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। शहादत का उपचार किया जा रहा है। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरसावा में हादसा देहरादून-पंचकुला हाईवे पर झबीरन कट के पास सोमवार देर शाम हुआ। नीरज सहारनपुर से यमुनानगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया। सीओ नकुड़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को खबर कर दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हाईवे के सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है।