फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people including JE died in truck accident on road in Saharanpur, atmosphere of grief in families

बुझ गए दो घरों के चिराग: दर्दनाक हादसा देख सहम उठे लोग, जेई समेत दो की मौत, दोनों के परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 20 Sep 2023 09:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Sep 2023 09:40 PM IST
सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में जेई समेत दो की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two people including JE died in truck accident on road in Saharanpur, atmosphere of grief in families
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के फतेहपुर में अस्पताल के सामने 18 टायर वाले ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मेरठ निवासी नलकूप खंड के छुटमलपुर अनुभाग में तैनात जेई और देवबंद निवासी ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


हादसा छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदरसे के सामने सुबह 11 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चंद्रपाल सिंह (58) पुत्र बलवीर निवासी प्रगति विहार मेरठ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साथी शमशेर (53) पुत्र मकसूद निवासी मोहल्ला खानकाह देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शमशेर ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह नलकूप खंड सहारनपुर के छुटमलपुर अनुभाग में तैनात थे, जबकि शमशेर राज मिस्त्री के साथ ही ठेकेदारी का भी काम करता था। हादसे के वक्त दोनों नलकूप की मरम्मत के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। जेई का परिवार मेरठ में रहता है। हादसे की जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

विज्ञापन

खनन वाहनों से हो रहे लगातार हादसे
खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों से आए दिन हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश बना है। लोगों का कहना है कि वाहनों को चालक तेज रफ्तार दौड़ाते हैं। बता दें कि दो दिन पहले शाम के वक्त बेहट कोतवाली के गांव बरौली में कलसिया फतेहपुर मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाची और नवजात भतीजे की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed