{"_id":"686188a939b83bce180791f4","slug":"two-people-including-a-youtuber-filed-a-report-against-komal-gurjar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-152849-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूट्यूबर सहित दो ने कराई कोमल गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूट्यूबर सहित दो ने कराई कोमल गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 30 Jun 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। विधायक किरत सिंह के साथ विवाद के चलते चर्चा में आई पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर के खिलाफ एक यूट्यूबर सहित दो लोगो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सालारपुरा निवासी यूट्यूबर रियाशू गुर्जर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने भाई के साथ एक भाई-बहन के रिश्ते पर रील बनाकर अपलोड की थी। आरोप है कि कोमल गुर्जर ने उक्त वीडियो में गाने को बदलकर उसे बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। विरोध करने पर कोमल ने कथित तौर पर धमकियां दीं।
रियाशू ने बताया कि 18 जून की शाम को दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक से उसके घर पहुंचे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवकों ने कहा कि अगर कोमल से दूरी नहीं बनाई तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को मोहडा निवासी युवक प्रद्युमन भी उसके घर आया और मानसिक दबाव बनाते हुए कहा कि कोमल के पीछे बड़े-बड़े नेता खड़े हैं। वहीं, दूसरी तहरीर गांव खैरसाल निवासी शिवम नागर पुत्र सियापाल सिंह ने दी।
इसमें बताया कि कोमल गुर्जर द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्हें व उनके परिवार को भद्दी गालियां दी गईं। इससे उनकी सामाजिक छवि को भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही, फोन पर भी उन्हें गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों शिकायतकर्ताओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।