फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people including a buggy rider died in accidents

हादसों में बुग्गी सवार युवक सहित दो की मौत

Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two people including a buggy rider died in accidents
गन्नों के ट्राले के नीचे दबकर मरा युवक अर्जुन (फाइल फोटो) - फोटो : DEVBAND
देवबंद/ बड़गांव (सहारनपुर)। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली बुग्गी के ऊपर पलट गई। इससे बुग्गी पर सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर आधी रात के बाद तक हंगामा किया। एसडीएम और सीओ ने चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता कर चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा। उधर, बड़गांव में भी बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

देवबंद कोतवाली के गांव नूरपुर निवासी 18 वर्षीय अर्जुन कुमार पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की रात में साढे़ नौ बजे शुगर मिल से खाली बुग्गी में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। शुगर मिल कॉलोनी के पास सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली अचानक भैंसा बुग्गी के ऊपर पलट गई। इससे बुग्गी पर बैठे अर्जुन (18) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र पांडेय और सीओ चौब सिंह ने मिल के अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन देकर रात में करीब साढ़े तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया। उधर, कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बड़ गांव क्षेत्र के सहजी गांव निवासी (51) वर्षीय बिक्रम सैनी पुत्र जयपाल बुधवार को शाम के समय कस्बे में स्थित अपनी दुकान बंद कर साइकिल पर सवार होकर गांव सहजी लौट रहा था। देवबंद-नानौता मार्ग पर सड़क पार करते समय बाइक सवार मुर्सलीन पुत्र सादा (27) निवासी हलगोवा थाना रामपुर मनिहारान ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी इससे दोनों लोग गंभीर हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को नानौता सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने मुर्सलीन की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और घायल बिक्रम सैनी को जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान बिक्रम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल सेना के जवान ने दम तोड़ा
अंबेहटा। अंबेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ब्राह्मण माजरा गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत पुत्र ईसम सिंह फिरोजपुर आर्मी कोर ग्रुप में तैनात था। जवान के ताऊ बलबीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व टैंकर की सफाई के दौरान टायर फट जाने से रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे फिरोजपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार की रात में रंजीत ने दम तोड़ दिया। रंजीत की मौत की खबर लगते ही उसके परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम छा गया। रंजीत चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर के देर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है। रंजीत की मौत की खबर के बाद ग्रामीणों का उसके घर तांता लगा है।

नूरपुर स्थित शुगर मिल कालोनी के निकट अनियंत्रित होकर पलटा गन्नों से लदा ट्रेक्टरट्राला

नूरपुर स्थित शुगर मिल कालोनी के निकट अनियंत्रित होकर पलटा गन्नों से लदा ट्रेक्टरट्राला- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed