{"_id":"686ffb942c27f6fe230c8b6c","slug":"two-people-got-shot-in-saharanpur-due-to-firing-by-unknown-bike-riding-miscreants-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से महिला सहित दो के गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग से महिला सहित दो के गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Jul 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:16 PM IST
सार
अज्ञात बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव हालगोया में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर एक महिला सहित दो लोगों को घायल कर दिया। फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
देर शाम गांव हलगोया में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में समीर पुत्र रशीद, अख्तरी पुत्री बाबू गोली लगने से घायल हो गए। अज्ञात बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद एकत्र हुए लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना संबंधित जानकारी ली। फायरिंग की घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन