फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people died in separate road accidents in Saharanpur district

Saharanpur Accident: अलग-अलग सड़क हादसों दो लोगों की हुई मौत, छह घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 May 2025 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 May 2025 11:01 AM IST
सार

पहला हादसा रात करीब नौ बजे शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ। वहीं, दूसरा हादसा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ के पास हुआ।

विज्ञापन
Two people died in separate road accidents in Saharanpur district
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो सड़क हादसे में हुए। इनमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए है। घायलों में पांच बच्चे शामिल है। पहला हादसा रात करीब नौ बजे शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ। शाकंभरी देवी की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक सवार दूध का काम करने  गांव पाजरणा निवासी साजिद (45) पुत्र गफूर को टक्कर मार दी। हादसे साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


दूसरा हादसा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ के पास हुआ। थाना मिर्जापुर के गांव खेड़ी निवासी शहजाद और उसके परिवार के बच्चे दो बाइकों पर सवार होकर बेहट आ रहे थे। उनकी बाइक से सामने से आ रहे बाइक सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी समीर टकरा गया। तीनों बाइक और उन पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में रेशमा (20) पुत्री शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद का बेटा आरिश (11) व तामिश (9) नाजिया (9) पुत्री खालिक, अरमान (15) व मंतशा (18) पुत्र तासिन और समीर गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed