{"_id":"604a3b628ebc3e8ca83624c8","slug":"two-people-died-in-road-accidents-saharanpur-news-mrt5294559152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
सहारनपुर। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल में मॉर्चरी में रखवाए हैं।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर दर्पण सिनेमा के सामने 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, देहात कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर आठ मार्च को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद