फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people died due to fever in Deoli village

देवली गांव में बुखार से दो लोगों की मौत

Thu, 26 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever in Deoli village
Two people died due to fever in Deoli village
सहारनपुर। जानलेवा बुखार की चपेट में आकर अब गांव देवली में दो लोगों की मौत हो गई। बुखार का प्रकोप फैलने की वजह से गांव देवली में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को लेकर रोष है।
विज्ञापन

गांव देवली निवासी प्रवीण कुमार (35 वर्षीय) को दो दिन पूर्व जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रवीण के दोस्त सीताराम ने बताया कि बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद अनिल कुमार, पूर्व विधायक जगपाल सिंह के पुत्र योगेश कुमार सहित वह भी जौली ग्रांट में प्रवीण को देखने गए थे। वहां बृहस्पतिवार को ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। सीताराम ने प्रवीण के बड़े भाई अजब सिंह से बात की, तो उन्होंने कहा कि प्रवीण को डेंगू बुखार था, जिसकी रिपोर्ट अभी डाक्टर के पास है, लेकिन डाक्टर ने रिपोर्ट उन्हें नहीं दी है। वहीं सीएमओ का कहना है प्रवीण को डेंगू नहीं टायफाइड था। जौली ग्रांट से प्रवीण का शव लेकर परिजन गांव देवली के लिए रवाना हो गए, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक शव गांव में नहीं पहुंचा। प्रवीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इसी गांव के लाखेराम की पत्नी सुखदेई (55 वर्षीय) की भी बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई। सुखदेई को सांस की बीमारी रहती थी, लेकिन कई दिन से उसे बुखार था। जिस कारण उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं कई लोग
गांव देवली में बुखार का प्रकोप इस कद्र फैला है कि रोजाना ही कोई न कोई पीड़ित अस्पताल में भर्ती हो रहा है। फिलहाल गांव की रहने वाली रचना का बुराड़ा स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसको गंभीर हालत के चलते चंड़ीगढ़ रेफर किया गया है। रचना का भाई अंकित भी बुखार की चपेट में है। गांव के ही धर्म सिंह के बेटे अजय और विजय बुखार पीड़ित हैं, जिन्हें परिवार के लोग पांवटा साहिब स्थित अस्पताल ले गए हैं। इसके अलावा मोतीराम का देहरादून स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी गांव की 15 वर्षीय शगुन का जौली ग्रांट में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ का कहना है कि गांव देवली में पहले भी टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराया गया था, फिर से टीम भेजी जाएगी। डेंगू से किसी की मौत होने के बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। जहां भी बीमार लोगों के बारे में जानकारी मिल रही है, वहां टीम भेजी जा रही हैं। देवली गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। लोगों से अपील है कि बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। किसी के बहकावे में आकर डेंगू की अफवाह न फैलाई जाए। --- डाक्टर बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed