फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two patients died of corona, 223 new infected found

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 223 नए संक्रमित मिले

Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two patients died of corona, 223 new infected found
सहारनपुर। कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 431 पर पहुंच गई है। मंगलवार को 223 लोग संक्रमित मिले। इनके बाद जिले में अभी तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 31928 हो गई है। उधर, मंगलवार को 470 मरीज ठीक हुए हैं, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2785 रह गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे से मंगलवार की शाम चार बजे तक जनपद में कोरोना से दो मौत हुई। दोनों मौत दिल्ली रोड स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में हुई। उधर, मंगलवार को मिले 223 संक्रमितों में धोलरा के सात, ताशीपुर और धोलाखेड़ी के छह-छह, जोधेबांस के पांच, सांपला बक्काल और नवीन नगर के चार-चार, जगदंबा हॉस्पिटल, शब्बीरपुर, लखनौती कलां, मछरौली, कुआंखेड़ा, रायचंद के तीन-तीन तथा सिद्धार्थनगर, बाजोरिया रोड, कमेशपुर, फीराहेड़ी, पुवांरका, महेश्वरी, गिल कॉलोनी, गोविंदनगर, आवास विकास, अहलवाला, महाराजा गार्डन, माधोनगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, हकीकतनगर, हिम्मतनगर, बेहट रोड, पंत विहार, मंझौल, शारदानगर, नानौता, अब्दुल्लापुर, संदलहेड़ी, गदनपुरा, घडकोली, दुर्गापुरी, जैनपुर, नैनखेड़ा, गाजीवाला, जंधेड़ा, धेरा, नानौता, डगडोली के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन, चर्च कंपाउंड, मिशन कंपाउंड, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed