{"_id":"65317ce7ee457c42a4088cd4","slug":"two-parties-clash-outside-the-registrars-office-over-the-deed-of-sale-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1931-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बैनामे को लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बैनामे को लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर भिड़े दो पक्ष
Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैनामे को लेकर झगड़ा करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
देवबंद। बैनामे को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर आपस में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने आठ महिलाओं सहित 17 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सलीम और फौलादपुरा निवासी नसीर पक्ष की महिलाएं व पुरुष जमीन के बैनामे के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय गए थे। वहां बैनामा कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि आपस में झगड़ा कर रहे सलीम सहित याकूब, यामीन, गांधी कॉलोनी निवासी शहजाद, महिला तसलीम, रेशमा, नसीम, मोहल्ला शाहजीलाल निवासी मुस्तरी और नसीर पक्ष का नजीर, वसीम, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी अशफाक, सांपला रोड निवासी गुलअफशा, परवीन, शहनाज, साजदा सहित 17 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।