फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two oxygen generator machines reached saharanpur

दो ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें सहारनपुर पहुंचीं

Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
two oxygen generator machines reached saharanpur
सहारनपुर/ छुटमलपुर (सहारनपुर)। एसबीडी जिला अस्पताल और फतेहपुर सीएचसी में शनिवार को ऑक्सीजन जनरेटर मशीन पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा ऑक्सीजन मशीन के चार से पांच दिन में स्थापित कर चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद शासन और प्रशासन ऑक्सीजन को लेकर कई कदम उठा रहा है। जिले भर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को एसबीडी जिला अस्पताल और सीएचसी फतेहपुर में मशीनें पहुंच गई। इनकी क्षमता 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट की है। आक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि चार से पांच दिन में आक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। बताया कि एक प्लांट के चालू होने के बाद 50 बिस्तर वाले फतेहपुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। इसी प्रकार एसबीडी जिला अस्पताल में भी प्लांट जल्द स्थापित होगा, इसके बाद वहां की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। जिले भर में 14 आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed