फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two officials were suspended in the case of the bridge collapse at the railway station

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर गिरे पुल के मामले में दो अधिकारियों पर गिरी गाज

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two officials were suspended in the case of the bridge collapse at the railway station
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर पुराने पुल गिरने के मामले में दो अधिकारियों पर गाज गिर गई है। जांच करने के बाद दोनों अधिकारियों को अंबाला व लखनऊ रेल मंडल में ट्रांसफर कर दिया। इनमें एक अधिकारी कई सालों से सहारनपुर में तैनात थे।
विज्ञापन


29 अप्रैल को ब्लॉक लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से पांच को जोड़ने वाले पुल को हटाया जा रहा था। पुराने पुल को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई थी। क्रेन पुल को हटाकर साइड में रख रही थी। इसी दौरान क्रेन अनियंत्रित हुई और पुल रेलवे लाइन पर जा गिरा था। पुल के अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन पर गिरने से पानी की पाइप लाइन टूट गई थी और नए पुल की छत भी क्षतिग्रस्त हुई। तब प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर आने वाली ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने पड़े थे।
विज्ञापन

हादसा का पता लगते ही अंबाला मंडल के डीआरएम पहुंचे थे। उन्होंने मामले में जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने जांच शुरू की तो अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। डीआरएम विनोद भाटिया का कहना है कि पुराना पुल गिरने के मामले में एडीईएन सुशील कुमार को लखनऊ मंडल के जौनपुर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य संपत्ति स्टेट शमशेर जफर को अंबाला मंडल के बठिंडा ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed