फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more deaths from Corona, 77 new infected found

कोरोना से दो की मौत, 77 नए संक्रमित मिले

Sun, 13 Sep 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths from Corona, 77 new infected found
कोरोना से दो और मौत, 77 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना से दो और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 76 पहुंच गई है। उधर, रविवार को 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
देहरादून चौक निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित थे। अन्य समस्याओं के चलते उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। रविवार को ही सदर बाजार निवासी की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। उधर, 77 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है। इनमें नवीन नगर के तीन, आवास विकास के चार, मिशन कम्पाउंड के दो, कुतुबपुर सरसावा के छह, बड़गांव चिलकाना के दो, हिम्मतनगर के दो, प्रेम वाटिका के तीन, न्यू लक्ष्मीपुरम के दो, मंगल नगर के पांच, खानआलमपुरा के चार, शाकुंभरी विहार के दो, जवाहर पार्क के तीन, खेड़ा मुगल के तीन, नागल के चार, नकुड़ के दो, ककराला के दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा पंत विहार, नीची नकुड़, गांधीनगर, बडोली, नुमाइश कैंप, बेरीबाग, चंद्रनगर, बसंत विहार, बुड्ढाखेड़ा, पवन विहार, सुपर विहार, शिव विहार, गुरुद्वारा रोड, एसबीडी कैंपस, रनाली, बढ़तला समेत अन्य जगहों के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा रविवार को 150 लोगों की छुट्टी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed