फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two months have passed; the inspection of Ayushman Arogya Mandirs has not yet been completed.

Saharanpur News: दो महीने बीते, अब तक पूरी नहीं हुई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जांच

Mon, 24 Aug 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two months have passed; the inspection of Ayushman Arogya Mandirs has not yet been completed.
- महानगर में 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित, 20 की हुई थी शिकायत
विज्ञापन


- एडी हेल्थ ने मुजफ्फरनगर एसीएमओ सहित पांच सदस्यीय समिति बनाई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर के 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के मानकों की जांच दो महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। अब अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जांच समिति से सोमवार तक रिपोर्ट तलब की है। टीम की जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानक पर खरे उतरेंगे या फिर मानकों को ताक पर रखकर खोल दिए गए।

महानगर में करीब दो साल से घर के नजदीक बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र) खोले गए थे, जो वर्तमान में भी संचालित हैं। 17 अक्तूबर 2025 को 35 में से 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शासन में शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि यह केंद्र बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। इसके बाद शासन से एडी हेल्थ के पास जांच आई।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के लिए एडी हेल्थ ने 22 जून को मुजफ्फरनगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रणजीत कुमार, एनएचएम के कम्युनिटी प्रोसेस शमशीर आलम, रजतवीर सिंह जैमवाल व मुजफ्फरनगर से अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर प्रवीण पाल की टीम गठित की। यह टीम महानगर के 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की जांच कर रही है, जिसे करीब दो महीने का समय बीत चुका है। अभी तक जांच समिति की ओर से एडी हेल्थ को रिपोर्ट नहीं सौंपी है। ऐसे में अब एडी हेल्थ ने समिति से सोमवार तक रिपोर्ट मांग ली है, ताकि समय से आकलन कर शासन को भेज सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- यहां संचालित हैं केंद्र
संजय कॉलोनी, चंद्र नगर, मदनपुरी, आजाद कॉलोनी, मोज्जम कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, पुल खुमरान, मोहल्ला छिपियान, शाकंभरी विहार, एकता कॉलोनी, नदीम कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, दुर्गा विहार, गलीरा रोड, ब्रिजेश नगर, न्यू पटेल नगर आदि शामिल हैं।


-- वर्जन

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है। अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जांच टीम को रिपोर्ट सोमवार तक देने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. कुमुद रानी, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed