फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two months, five murders, secret buried in papers

Saharanpur News: दो माह, पांच हत्याएं, कागजों में दफन राज

Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two months, five murders, secret buried in papers
सहारनपुर। जिले में दो माह में तीन महिलाओं, एक किशोर और एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर चुकी है, लेकिन पुलिस कोई सुराग नहीं मिल रहा है। वारदातें राज बनकर रह गई हैं, जिनसे पर्दा उठाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इनका खुलासा कागजों में ही दफन हो गया है। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

केस-1-
दो जनवरी को गांव खानपुर गुर्जर निवासी राजकुमार के चार वर्षीय पुत्र लक्ष्य अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। 24 जनवरी को उसका शव गांव के समीप एक ईख के खेत से बरामद हुआ था। रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

केस-2-
23 जनवरी को तीतरों क्षेत्र के ग्राम खड़लाना में बिजलीघर के निकट अज्ञात शव को बिटौड़े मेें रखकर जला दिया गया था। खुलासे के लिए एसएसपी ने पुलिस टीमों को लगाया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। जांच में सामने आया था कि शव महिला का है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3-
10 फरवरी को गंगोह के मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी फल विक्रेता जमील के 16 वर्षीय पुत्र अमान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंद पड़े सेलर के मशीनरी रूम में बरामद हुआ था। वह नौ फरवरी को सुबह साढे सात बजे सेलर में खड़ी अपनी फलों की ठेली को बाहर निकालने गया था, तभी से लापता हो गया था।
केस- 4-
17 फरवरी को बड़गांव क्षेत्र में शिमलाना सिसौनी पुल के पास नहर में 30 वर्षीय अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिला था। पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई। महिला तीन माह की गर्भवती थी, जिसकी हत्या कर नहर में फेंका गया था। एडीजी ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया था।
केस-5-
15 फरवरी को मिर्जापुर पुलिस ने गांव नूरपुर भरावड़ के पास पूर्वी यमुना नहर से एक अज्ञात किशोर की लाश बरामद की थी। एसएसपी डाॅ. विपिन टाडा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। तीन दिन पूर्व एडीजी भी घटनास्थल का मौका-मुआयना कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है।

हत्याओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। कुछ मामलों में पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। हत्यारे कितने भी शातिर हों, लेकिन पुलिस से नहीं बच पाएंगे। जल्द एक-एक वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। -------डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed