फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two mobile thieves arrested, 17 mobiles recovered

Saharanpur News: मोबाइल चोरी करने वाले दो पकड़े, 17 मोबाइल बरामद

Thu, 22 Aug 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two mobile thieves arrested, 17 mobiles recovered
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के 17 मोबाइल बरामद हुए हैं। साथ ही दो चाकू भी मिले हैं।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चल रहा है। बुधवार को नगर कोतवाली पुलिस ने माधव नगर की पुलिया के पास से शेरू उर्फ इकबाल पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी तकिया कॉलोनी, परवेज पुत्र इरफान निवासी 62 फुटा थाना मंडी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास जब यात्री सो जाते हैं तो मौका देखकर उनके मोबाइल चोरी करते है। उन्हें इकट्ठा कर बेच देते है। जो 17 मोबाइल उनके पास से मिले है, वह सभी चोरी के थे। पुलिस का कहना है कि सभी मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


- पशु चोर पकड़ा, 50 हजार रुपये बरामद
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक पशु चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक मई को सुखपाल सिंह के यहां से पांच जानवर चोरी किए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी रीनू उर्फ रंजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी नंदपुरी गंगोह रोड ने चोरी करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि जानवरों को साथियों के साथ मिलकर हरियाणा में बेचा गया था। उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए थे। 50 हजार रुपये खर्च हुए, जबकि 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed