{"_id":"677186ac4819a31b3709fe5c","slug":"two-members-of-a-gang-of-thieves-arrested-goods-recovered-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-139296-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सामान बरामद
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी समेत बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी शहजाद पर गैंगस्टर सहित 32 मुकदमें दर्ज हैं।
18 दिसंबर को शादाब निवासी हयात कॉलोनी ने घर में चोरी होने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चोरों की तलाश की। 29 दिसंबर को थाना मंडी पुलिस 62 फुटा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। युवकों ने पीछे भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शहजाद उर्फ भूरा निवासी एकता कॉलोनी व अकरम निवासी नियाजीपुरा जिला मुजफ्फरनगर बताया।
उन्होंने 15 दिसंबर को मदनपुरी कॉलोनी में घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की थी। गुल्लक से आठ हजार और चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति मिली थी, जिन्हें राहगीर को तीन हजार रुपये में बेच दिया था। इसके अलावा आरोपियों ने हयात कॉलोनी में चोरी करना भी स्वीकारा। इनके पास से पुलिस ने एलईडी, मोबाइल, लैपटॉप, 5800 रुपये नकद, बाइक और 138 ग्राम चरस बरामद हुई है।