फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two lives taken by accidents

सड़क हादसों ने छीनी दो जिंदगियां

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सरूरपुर में प्राईवेट बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम मुगल माजरा निवासी इंतखाब अली का पुत्र 22 वर्षीय उस्मान अपनी बाइक पर सवार होकर रात लगभग साढ़े 9 बजे अपने गांव से सहारनपुर के लिए किसी काम से जा रहा था। जब वह ग्राम सरूरपुर के समीप पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही एक बस यूपी 11टी 5608 ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बस चालक की लापरवाही पर रोष जताते हुए हंगामा किया। इस संबंध में मृतक उस्मान के पिता इंतखाब अली ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन सामग्री से भरे ट्राले ने बोलेरो में टक्कर मारी, तीन गंभीर

चिलकाना। बुधवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे सहारनपुर से चिलकाना की ओर बोलेरो गाड़ी में सुल्तानपुर चिलकाना के मोहल्ला कोठीवाला निवासी नदीम, इंतजार एवं इसरार जा रहे थे। जबकि चिलकाना की ओर से खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। जैसे ही ग्राम टपरी के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रही ओवरलोड खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्क्र इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एक ओर से परखच्चे उड़ गए। जबकि गाड़ी में सवार नदीम, इंतजार और इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। घायलों में नदीम की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। 

हादसे में दो घायल, ट्रक कब्जे में लिया ः देवबंद। रणखंड़ी की पछाया पट्टी निवासी विजय वीर सिंह (45) भायला डिग्री कालेज में प्रोफेसर है। बुधवार की सुबह विजय वीर बाइक से कॉलेज जा रहा था। करीब आठ बजे जब वह नूरपुर चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आए ट्रक की चपेट में आ गया।


वहां से गुजर रहा साइकिल सवार गुनारसा निवासी सतपाल (55) भी इस हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया। साथ ही दोनों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed