{"_id":"62f14ff5a2b6fd1ee06c55ad","slug":"two-lakhs-were-blown-from-the-car-from-outside-the-mla-s-shop-saharanpur-news-mrt600423149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की दुकान के बाहर से कार से दो लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की दुकान के बाहर से कार से दो लाख उड़ाए
विज्ञापन
देहरादून रोड पर कार के शीशे तोड़कर नगदी चोरी होने के बाद जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : SAHARANPUR
विधायक की दुकान के बाहर से कार से दो लाख उड़ाए
सहारनपुर। घंटाघर पर बिजलीघर के पास भाजपा विधायक राजीव गुंबर की दुकान के बाहर से बेखौफ बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा लिया, जिसमें दो लाख की नकदी थी। चोरों ने गुलेल से शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
महानगर में घंटाघर पर देहरादून रोड की तरफ बिजलीघर के पास भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर की प्लाइवुड की दुकान है। इनकी दुकान के पास देहरादून के गांव सहत्रधारा धनौला निवासी राहुल बंसल की कार खड़ी थी। दोपहर के समय दो युवकों ने गुलेल से कार का शीशा तोड़ा और गाड़ी के अंदर रखे दो बैग चोरी कर लिए। बैग में कपड़े और दो लाख की नकदी थी। राहुल बंसल ने बताया कि वह पानीपत से देहरादून जा रहे थे। काम के सिलसिले में बिजलीघर के पास रुके थे और सड़क किनारे कार पार्क की थी। एक दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जो वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।
पता लगने पर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ प्रथम अजेंद्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

देहरादून रोड पर कार के शीशे तोड़कर नगदी चोरी होने के बाद जानकारी देता पीड़ित के साथ सीसीसीटी कैम?- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर कार के शीशे तोड़कर नगदी चोरी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन