फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two lakh rupees in the name of fake electricity connection

फर्जी विद्युत कनेक्शन के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

Fri, 06 Nov 2020 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees in the name of fake electricity connection
फर्जी विद्युत कनेक्शन के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

बेहट। एक किसान के नलकूप का फर्जी विद्युत कनेक्शन कर 1.95 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने विद्युत निगम के लोकपाल से शिकायत की है।
गांव रोशनपुर पेलो गांव निवासी किसान सुखबीर सिंह राणा ने बताया कि उनके पिता छतर सिंह ने नलकूप के विद्युत कनेक्शन के लिए तत्कालीन एसएसओ से संपर्क किया था। आरोप है कि उनसे कनेक्शन के लिए 25 जनवरी 2009 को एसएसओ ने 70 हजार रुपये की रिश्वत ली। इसके बाद नलकूप पर ट्रांसफार्मर रखा गया। इसकी एवज में छतर सिंह से 80 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद छतर सिंह को जो कनेक्शन बुक और बिल रसीद दी गई, उसमें किसी दूसरे का नाम अंकित था। उन्होंने इस संबंध में बात की तो एसएसओ ने नाम ठीक कराने का आश्वासन दिया और बिल जमा कराने की बात कहीं। उसने 1 फरवरी 2009 को बिल के 45 हजार रुपये जमा कराए। पीड़ित किसान का कहना है कि न तो रिकॉर्ड में विद्युत कनेक्शन उनके पिता के नाम हो पाया और न ही उन्हें जमा कराई गई धनराशि की रसीद मिल पाई। पीड़ित का कहना है कि उनके नलकूप पर रखा गया ट्रांसफार्मर भी काफी समय से फुंका हुआ है, लेकिन विद्युत निगम के ऑनलाइन रिकॉर्ड में यह कनेक्शन उनके नाम दर्ज नहीं होने पर वह चालू नहीं हो पाया।
अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि पीड़ित उनके पास आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed