फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed due to fever in Khadlana

खडलाना में बुखार से दो की मौत

Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two killed due to fever in Khadlana
तीतरो (सहारनपुर)। खडलाना में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से ज्यादा वायरल, मलेरिया का कहर लोगों की जिन्दगी का दुश्मन बना है। रविवार को ग्राम में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुरेश(35) पुत्र जग्गू व सुरेश(50) पुत्र मामचन्द को दो दिन पूर्व ही बुखार था। बुखार की अधिकता के चलते दोनों की मौत हो गई। गांव में बुखार से आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुखार के चलते अकाल मौत की भेंट चढ़ चुके हैं। ग्रामीण अमित कुमार, पहल सिंह, संजय कुमार, पहल सिंह, विकास कुमार आदि का कहना है कि गांव में सौ से भी ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि बुखार के शुरूआती लक्षणों में भी लोगों को कोविड 19 को नजर अदांज नहीं करना चाहिए तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच अपनी जांच कराएं। गांव में टीम को भेज कर जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed