फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two inspectors suspended for delaying gangster investigation

गैंगस्टर की जांच में देरी करने पर दो इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two inspectors suspended for delaying gangster investigation
सीओ की जांच के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अवैध खनन करने के मामले में चार आरोपियों पर लगाए गए गैंगस्टर एक्ट के मामले की जांच में ढिलाई बरतने और आरोपियों को इसका सीधा लाभ पहुंचाने के आरोप में दो इंस्पेक्टर को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। सीओ बेहट की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गत वर्ष अवैध खनन करने पर माफिया रशीद, साजिद, सलामत और मुशर्रफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। जनवरी 2021 से नवंबर 2021 तक इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा और किरण पाल सिंह ने गैंगस्टर एक्ट में जानबूझकर ढिलाई बरतते हुए आरोपियों को इसका सीधा लाभ पहुंचाया। दोनों इंस्पेक्टर की खनन करने वाले आरोपियों से मिलीभगत की शिकायत पर जांच सीओ बेहट को सौंपी गई थी। सीओ बेहट की प्रारंभिक जांच में दोनों इंस्पेक्टर पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके पश्चात दोनों इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed