{"_id":"646bb84bbf4efe2be8064c84","slug":"two-innocent-brothers-who-went-to-graze-goats-died-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2937-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकरी चराने गए दो मासूम भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकरी चराने गए दो मासूम भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
अतहर का फाइल फोटो
- जंगल में किसी रासायनिक पदार्थ की खाली बोतल में पानी लेकर पीने की मानी जा रही वजह
परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों को सुपुर्दे खाक किया
फोटो समाचार
चिलकाना (सहारनपुर)। जंगल में बकरी चराने गए दो मासूम भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों का मानना है कि जंगल में मिली किसी रायायनिक पदार्थ की खाली बोतल में पानी लेकर पीने से ही बच्चों की मौत हुई है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया।
सोमवार दोपहर बाद चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव दूधगढ़ निवासी अरशद के दो बेटे अतहर (10) अफदश (12) अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव के समीप जंगल में ले गए थे। बकरियां चराते समय दोनों किशोर अचेत होने लगे। अतहर बेहोशी की हालत में खेत में ही गिर गया, जबकि अफदश बकरियां लेकर घर आ गया। घर आकर अफदश ने सारी बात परिजनों को बताई और चारपाई पर लेट गया। चारपाई पर लेटते ही वह भी अचेत हो गया। परिजन अतहर को खेत से उठाकर लाए। दोनों को पहले तो गांव के ही चिकित्सक को दिखाया, जिसने अफदश को मृत घोषित कर दिया। अतहर को गंभीर हालत में लेकर परिजन पहले गांव पटनी गए, जहां चिकित्सक ने उसे सहारनपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन अतहर काे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के देर शाम शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। गांव के प्रधान चौधरी महमूद ने बताया कि प्रधान ने बताया कि दोनों बच्चों ने जंगल में किसी रासायनिक पदार्थ की खाली बोतल में पानी लेकर पीया, जिसमें दोनों को खून की उल्टी भी हुई थी। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि दो बच्चों की मौत होने की जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चों ने गलती से कोई विषाक्त पदार्थ
खा अथवा पी लिया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।