फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two including scooty rider Kishore died after getting stuck between two dumpers

Saharanpur News: दो डंपरों के बीच फंस कर स्कूटी सवार किशोर सहित दो की मौत

Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two including scooty rider Kishore died after getting stuck between two dumpers
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे के बीचोंबीच देहरादून हाईवे पर मस्जिद के सामने मंगलवार की रात खनन सामग्री से लदे दो डंपरों के बीच में फंसकर स्कूटी सवार एक किशोर और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हादसा रात 10:15 बजे हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर भादो निवासी सरफराज (18 ) पुत्र कुर्बान चैंपियन और जुबेर (17 ) पुत्र यामीन स्कूटी से छुटमलपुर बाजार में आ रहे थे। जब वे देहरादून रोड पर जामा मस्जिद से थोड़ा आगे पहुंचे तो इनके पीछे चल रहे खनन सामग्री से भरे डंपर ने इन्हें टक्कर मार दी। इनके ठीक सामने भी खनन सामग्री से भरा एक डंपर चल रहा था। दोनों डंपरों के बीच बुरी तरह कुचले जाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक डंपरों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद ज्योति किरण पुलिस चेक पोस्ट से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और खासी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों के बीच फंसे युवकों के शवों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद लोगों ने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed