फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two including girl died in road accidents, two seriously

Saharanpur News: सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, दो गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two including girl died in road accidents, two seriously
रामपुर मनिहारान/चिलकाना/तीतरो। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के गांव अहमदपुर निवासी सुरेंद्र 40 पुत्र इलम सिंह अपने दोस्त प्रदीप पुत्र भोपाल के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर मनिहारान से पिलखनी मार्ग से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव उमरी खुर्द के मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, चिलकाना के गांव दूधगढ़ में टाटा मैजिक (छोटा हाथी) गाडी गांव में एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने आई थी। उसी दौरान गांव के बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही गांव निवासी कुर्बान की पांच वर्षीय बच्ची आशिया वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के आशिया को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीतरो-गंगोह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की टक्कर में रविंद्र पुत्र कर्णसिह निवासी कंकराला तीतरों और सतकुमार निवासी ग्राम झाड़वन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed