फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two important roads in Deoband will be widened and strengthened

Saharanpur News: देवबंद में दो महत्वपूर्ण मार्गाें का होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two important roads in Deoband will be widened and strengthened
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग देवबंद क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराएगा। दो सड़कों पर 49.70 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। लेकिन सड़काें के दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ ही उक्त मार्गों से गुजरने वाले अन्य राज्यों और जनपदों के राहगीरों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

देवबंद में बास्तम से दीवालहेड़ी, मिरगपुर और दूधली होते हुए राजूपुर तक मार्ग संकरा है साथ ही टूटा हुआ भी है। यातायात अधिक होने के कारण उक्त मार्ग महत्वपूर्ण है। लंबे समय से मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग उठ रही थी। लोक निर्माण विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराएगा। इस कार्य के लिए 21.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार देवबंद से बास्तम, रास्तम, भवनपुर, बचीटी, शिवपुर होते हुए उत्तराखंड जाने वाले मार्ग के भी कम चौड़ा होने की वजह से यातायात प्रभावित रहता था। हादसे होने का खतरा भी अधिक था। ऐसे में मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग ने उक्त मार्ग को भी लिया है। विभाग उत्तराखंड की सीमा तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराएगा, जिस पर 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार दोनों मार्गाें पर 49.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों ही मार्गों का कार्य टेंडर होने के बाद 15 महीने के भीतर पूर्ण करना होगा। सड़कों का चौड़ीकरण होने के बाद लाखों राहगीरों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed