{"_id":"68acbe2ee19b357d630461ad","slug":"two-history-sheeters-arrested-in-an-encounter-with-smack-worth-rs-50-lakh-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157113-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 लाख की स्मैक के साथ मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 लाख की स्मैक के साथ मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Tue, 26 Aug 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश। स्त्रोत-पुलिस
सहारनपुर। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार देर रात कुतुबशेर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों से 50 लाख रुपये की 502 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह टीम के साथ मानकमऊ से थरौली जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की। भागते समय बदमाशों की बाइक फिसल गई।
इसके बावजूद उन्होंने पुलिस पर फिर से फायरिंग की। फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आसिफ निवासी मोहल्ला ढोलीखाल व साजिद निवासी मोहल्ला सिराजान थाना कुतुबशेर के रूप में हुई। इनके पास से 502 ग्राम स्मैक, दो तमंचे, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
-- -- -
-- पकड़े गए बदमाश टॉप-10 अपराधी
पकड़े गए आरोपी थाना कुतुबशेर के हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी है। आरोपी आसिफ के खिलाफ 23 व साजिद पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। दूसरे प्रदेशों से स्मैक लाकर जिले के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड के जिलों में सप्लाई करते थे।