{"_id":"6883d35f3eba7811ee0dc857","slug":"two-dummies-were-purchased-for-cpr-by-collecting-donations-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154838-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चंदा इकट्ठा कर सीपीआर के लिए खरीदी दो डमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चंदा इकट्ठा कर सीपीआर के लिए खरीदी दो डमी
Sat, 26 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। हृदय गति रुकने या सांस लेने में समस्या होने पर किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए सीपीआर काफी कारगर है। इसी उद्देश्य से चिकित्सक और कर्मचारियों ने चंदा इकट्ठा कर दो डमी को खरीद लिया है। एनेस्थीसिया एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक सीपीआर का प्रशिक्षण देेंगे। यह प्रशिक्षण एक घंटे का होगा।
सीपीआर कार्डियक अरेस्ट होने की स्थिति में मरीज को 10 सेकेंड के अंदर दिया गया सीपीआर संजीवनी का काम करता है। सीपीआर देना भी एक तकनीक है, जिसे हर कोई नहीं दे सकता। जिले में सीपीआर की सुविधा भी नहीं है।
ऐसे में कुछ चिकित्सकों और कर्मचारियों ने सीपीआर के लिए डमी खरीदने का कदम उठाया था। पिछले दिनों ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। अब दो डमी आ गई है। इसके अलावा दो और की खरीदारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सक-कर्मचारियों ने खुद ही धनराशि इकट्ठा की। इसमें अस्पताल या विभाग का कोई सहयोग नहीं लिया गया।
विज्ञापन
इसका प्रशिक्षण एनेस्थीसिया एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक ही देंगे। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि दिल की धड़कन रुकने पर सीपीआर देकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। सीपीआर से किसी एक व्यक्ति की भी जान बचाई गई तो उनका उद्देश्य सफल हो जाएगा।