फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two drops of life were given to children under the Pulse Polio campaign

Saharanpur News: पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 08 Dec 2024 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two drops of life were given to children under the Pulse Polio campaign
रामपुर मनिहारान/ तीतरों/ मिर्जापुर/ छुटमलपुर/ नानौता। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर पोलियो ड्राॅप्स पिलाई गई। बड़ी संख्या में माताएं अपने बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंची।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. अजीत राठी ने बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत ब्लॉक रामपुर मनिहारान के 105 बूथों पर बच्चों को पोलियो से बचाव की दवाई पिलाई गई। तीतरों के ककराला प्राथमिक विद्यालय व महंगी ग्राम सचिवालय पर आशा व आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोलियो ड्राॅप पिलाई। मिर्जापुर के गांव फतेहउल्लापुर उर्फ जाटोवाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायतघर में ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर निवादा में प्लस पोलियो का शुभारंभ प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। नानौता सीएचसी पर लगे बूथ का शुभारंभ डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर व प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। 21443 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 119 बूथ लगाए गए हैं, जिन पर 119 टीमों के 336 बूथ कर्मियों ने कुल 13937 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed