{"_id":"619d2c30e9592d1cda5571eb","slug":"two-dengue-cases-were-found-11-fever-patients-reached-the-camp-saharanpur-news-mrt56598483","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो मामले मिले, शिविर में बुखार के 11 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो मामले मिले, शिविर में बुखार के 11 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को दो और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में इस बार अभी तक 435 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। मंगलवार को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लगाए शिविरों में बुखार के 11 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने बताया वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम के मंगलवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा ब्लॉक सरसावा के गांव अलीपुरा, ब्लॉक देवबंद के गांव सैनपुर, रसूलपुर टांक, ब्लॉक बलिया खेड़ी के गांव कपासी, बलिया खेड़ी, भलस्वा, ब्लॉक पुवांरका के गांव मेहरवानी तथा सहारनपुर शहर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। शिविरों में 166 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार के भी 11 मरीज शामिल रहे। बुखार के मरीजों को दवा देने के साथ ही जांच के लिए नमूने लेकर पैथोलॉजी लैब भेजे। इनके अलावा सर्वेक्षित टीमों ने 657 घरों में जाकर 2623 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य टीमें लगातार शहर और देहात में शिविर आयोजित कर मरीजों का इलाज कर रही हैं। बीते 15 दिन से बुखार काफी नियंत्रित है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसका भी असर देखने को मिल रहा है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।