फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two dead including woman, three serious

हादसे में महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two dead including woman, three serious
नागल(सहारनपुर)। सोमवार को गागलहेड़ी देवबंद स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के निकट एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार राह चलती तीन महिलाओं को भी चपेट में लेकर डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना करीब एक बजे की है। गांव बसेड़ा में थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर से बारात आई हुई। दो युवक नितिन एवं किशोर शादी समारोह में खाना खाकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह बसेड़ा में हाईवे पर चढ़े तभी एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों के सिर सड़क पर ल गए । इसके बाद कार राह चलती तीन महिलाओं को भी टक्कर मारकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांचों गंभीर घायल हो गए। इस दौरान चालक मौके पर कार को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने महिला शीला (60) पत्नी उदय भान को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिक्षा (60) पत्नी मोहन लाल, कमलेश (55) पत्नी नैन सिंह ग्राम बसेड़ा थाना नागल, किशोर (25) पुत्र मातरम एवं नितिन पुत्र शिव कुमार ग्राम सलेमपुर थाना नागल को जिला अस्पताल भेजा। वहां के चिकित्सकों ने नितिन को भी मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कार को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पीड़ित पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को सामने भरण पोषण का संकट
नागल। सड़क हादसे में मृतक नितिन व उसके साथी ने हेलमेट नहीं लगाया था। यदि उसने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। नितिन एक गरीब परिवार का युवक था। मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रहा था। उसके एक साल का बेटा और एक सात माह की बेटी है। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed