फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two Dead in Accidents, Including a Young Man; Mother-in-Law and Daughter-in-Law Injured

Saharanpur News: हादसों में युवक सहित दो की मौत, सास-बहू घायल

Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two Dead in Accidents, Including a Young Man; Mother-in-Law and Daughter-in-Law Injured
सरसावा/चिलकाना(सहारनपुर)। शाहजहांपुर नकुड़ रोड पर गांव इस्माईलपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा के जिला यमुनानगर के कलानौर निवासी रमेश (30) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा तथा मां कांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में चिलकाना के गांव बकारका में पदम सिंह (51) की छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


रमेश अपनी पत्नी तथा मां के साथ बाइक से गांव हुसैनपुर में दवाई लेने जा रहा था। गांव इस्माईलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर घिसटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहां रमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रमेश की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी नेहा सात माह की गर्भवती है। रमेश उसी की दवाई लेने के लिए आया था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-टॉली कब्जे में ले ली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चिलकाना के गांव बकारका में सोमवार सुबह दस बजे पदम सिंह अपने मकान की छत पर चल रहे प्लास्टर के कार्य को देखने के लिए ऊपर गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक पदम के बेटे दीपक ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पदम सिंह तीन बेटे हैं जिनमें बड़े की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर विद्युत लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्युत लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed