{"_id":"6307badc4087b906cd4155d7","slug":"two-crooks-caught-withdrawing-money-by-changing-atm-cards-saharanpur-news-mrt6023633125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागलहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए एटीएम कार्ड बदल ठगी करने के आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले दो लोगों को पुलिस ने 41 एटीएम कार्ड, एक लाख रुपये की नकदी और एक कार के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया की पुलिस ने ज्योतिबा फुले चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दोपहर एक बजे दो लोगों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकलने की फिराक में थे। पकड़े गए पंकज पुत्र समर सिंह निवासी मल्हीपुर रोड गांव पिजौरा थाना कोतवाली देहात, विशाल पुत्र ऋषिपाल विवासी पंत विहार गलीरा रोड थाना सदर बाजार सहारनपुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे एटीएम कक्ष में धोखाधड़ी कर कार्ड बदलकर पासवर्ड जानने के बाद रुपये निकालते हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक जिले के सुन्हेटी फाटक, अम्बेहटा, गागलहेड़ी, नागल, देवबंद, बेहट रोड, चिलकाना, नकुड़, मानकमउ, कैलाशपुर सहित अनेक एटीएम मशीनों में एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपये निकाल चुके हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के पास से 41 एटीएम कार्ड, 1़,00,980 नकदी तथा एक होंडा सिटी कार, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।