फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two crooks caught after encounter, goods recovered

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश पकड़े, चोरी का सामान बरामद

Thu, 30 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two crooks caught after encounter, goods recovered
नकुड़ में पत्रकारों को जानकारी देते सीओ यतेंद्र नागर। - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, देसी तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा 315 बोर बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अन्य दो चोरी की बाइक व आढ़त से चोरी हुआ लोहे का गल्ला व हथौड़ा आदि भी बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ यतेंद्र नागर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बुधवार की रात पुलिस को गांव कुल्हेड़ी के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाल सुशील सैनी ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू की तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस पर फायर झोंक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचा और उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, चोरी के 1750 रुपये, 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े बदमाशों ने अपने नाम प्रदीप उर्फ बोना पुत्र राजपाल निवासी गांव ढोल्ला माजरा व शुभम पुत्र बबलू निवासी गांव साल्हापुर थाना नकुड़ ने दो अन्य बाइक भी चोरी करने की बात स्वीकार की । इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर नकुड़-गंगोह रोड़ पर स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि उक्त बदमाशों में से एक बदमाश प्रदीप उर्फ बोना ने चार जनवरी की रात को अपने अन्य साथियों सोनू उर्फ भिरंड, कलीम व इरफान के साथ मिलकर धीरज सिंघल की आढ़त से रुपयों से भरा गल्ला व अन्य सामान चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नया गांव के जंगल में आम के बाग में बने गोबर गैस के कुएं से चोरी हुआ लोहे का गल्ला, हथौड़ा व नकब लगाने के उपकरण बरामद किए। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।

बरामद सामान के साथ पकड़े गये आरोपी।

बरामद सामान के साथ पकड़े गये आरोपी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed