{"_id":"6994c3a026170656fb0be430","slug":"two-criminals-were-caught-after-being-shot-in-an-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169619-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़े गए दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़े गए दो बदमाश
Wed, 18 Feb 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात कुछ घंटे के अंतराल में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गांव गंदेवड़ा निवासी दो हिस्ट्रीशीटरों कलीम और रहमान को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के एक-एक साथी बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। रहमान पर 28 और कलीम पर विभिन्न आपराधिक मामलों के 14 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मुनीष चंद्र ने बताया कि पहली मुठभेड़ थाना अध्यक्ष विनय शर्मा की अगुवाई वाली टीम की कमेशपुर पुलिया से रजापुर करालटी जाने वाले रास्ते पर हुई। यहां चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागे बदमाशों का पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद गोकश कलीम पकड़ा गया। उसके पास से बाइक, तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है।
उस पर विभिन्न आपराधिक मामलों के 14 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी मुठभेड़ फतेहपुर कलसिया मार्ग से जीवाला जाने वाले रास्ते पर वरिष्ठ उप निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा की टीम के साथ हुई। यहां भी चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने के बाद बदमाश रहमान पकड़ा गया। उसके पास से भी बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। रहमान के खिलाफ उत्तराखंड सहित जिले के थानों में 28 मुकदमे दर्ज है। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।