फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two cows and a policeman injured in the encounter

मुठभेड़ में दो गोकश और एक पुलिसकर्मी घायल

Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two cows and a policeman injured in the encounter
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिहारीगढ़। ताल्हापुर के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो गोकश और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी और एसओजी टीम गांव कुरढीखेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की ताल्हापुर के जंगल में गोकशी होने की सूचना पर टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की तो वहां एक बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को आता देख गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें सलमान पुत्र मखमुल निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी सहारनपुर, हसीन पुत्र शहीद निवासी गंदेवड़ा गोली लगने घायल हो गए। तस्करों की गोली से हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार का हाथ जख्मी हो गया। दोनों तस्करों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके से पुलिस ने एक और तस्कर शोयब पुत्र इरफान को भी धर दबोचा, जबकि इनका एक साथी सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी शेखुपुर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकड़े तस्करों के पास से दो तमंचे 315 बोर, तीन खोखा व पांच कारतूस के साथ ही दो मोटर साइकिल व एक कार बरामद हुई है। मौके से दो गोवंश को भी सुरक्षित बचा लिया गया। गोकशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गये तस्करों ने पूर्व में भी एक गोवंश कटान की घटना ताल्हापुर के जंगल में इसी स्थान पर अंजाम देना कबूल किया है।

मुठभेड़ में घायल गोकश

मुठभेड़ में घायल गोकश- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed