{"_id":"657f4e271dff10c00e0c6c99","slug":"two-child-molesters-caught-with-five-stolen-bikes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-14879-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चोरी की पांच बाइकों के साथ दो बाल अपचारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चोरी की पांच बाइकों के साथ दो बाल अपचारी पकड़े
Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो किशोरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार बाइक और बरामद की। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। उक्त दोनों पूर्व में भी दस लाख रुपये की चोरी में पकड़े जा चुके हैं।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि रविवार को पुलिस हरोड़ा कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी वहां बाइक सवार दो किशोर आते दिखे। उन्हें रोक कर कागजात दिखाने को कहा तो वो कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद किशोरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार बाइक और बरामद की। किशोरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो बाइक कस्बे से ही चोरी की थी तथा तीन अन्य स्थानों से चोरी की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन माह पूर्व एक घर में दस लाख रुपये की चोरी में भी उक्त दोनों किशोर पकड़े गए थे। उनके पास से उस वक्त चोरी की रकम में से साढ़े आठ लाख रुपये बरामद हुए थे। जमानत पर आने के बाद वे बाइक चोरी में लग गए। बाल अपचारियों में से एक की उम्र 16 और दूसरे की 17 वर्ष है।