फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two buses were run from Gangoh to Delhi, people got relief

Saharanpur News: गंगोह से दिल्ली के लिए चलाईं दो बसें, लोगों को मिली राहत

Fri, 23 Aug 2024 03:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Two buses were run from Gangoh to Delhi, people got relief
सहारनपुर। परिवहन निगम ने राजस्व बढ़ाने और यात्रियों को राहत देने के लिए गंगोह से दिल्ली के लिए दो बसों को शुरू किया है। ये दोनों बसें सुबह गंगोह डिपो से चलनी शुरू हुईं हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दिल्ली जाने की समस्या दूर हो गई। अभी तक गंगोह से दिल्ली के लिए रोडवेज की बस नहीं चलती थी।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में 715 बसों का बेड़ा है। इन डिपो की बसें उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों के लिए संचालित होती है। इसके अलावा लखनऊ, अलीगढ़, आगरा जिलों में भी जाती हैं। निगम ने गंगोह से दिल्ली के लिए बीएस-6 मॉडल की दो बसें चलाई हैं। पहली बस गंगोह से सुबह 6:40 बजे और दूसरी बस सुबह 7:55 बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

वासी में पहली बस दोपहर 12:30 और दूसरी दोपहर 1:30 बजे चलती है। ये बसें तीतरों, जलालाबाद, थानाभवन, शामली, कांधला, बड़ौत और बागपत होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गंगोह से दिल्ली के लिए दो बसें चलाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed