फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bridges and roads will be built from Bhura Dev to Shakambhari Devi's building

Saharanpur News: भूरा देव से लेकर शाकंभरी देवी के भवन तक बनेंगे दो पुल और सड़क

Thu, 18 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two bridges and roads will be built from Bhura Dev to Shakambhari Devi's building
मां शाकंभरी देवी में भूरा देव से लेकर भवन तक बनने वाली ऐलिवे​टेड रोड के स्थान का निरीक्षण करते 
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। मां शाकंभरी देवी के भवन से लेकर भूरा देव तक 180 मीटर ऐलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यहां पर सड़क के साथ दो पुलों का निर्माण कराया जाएगा। बरसात के दिनों में भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अलिखेश सिंह ने बुधवार को भूरा देव से लेकर मां शाकंभरी देवी भवन तक भ्रमण कर बनने वाले पुलों और ऐलिवेटेड रोड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीओ विजय कुमार, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह से परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग, वन विभाग और शाकंभरी देवी मंदिर के व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह से भी इस संबंध में बातचीत की। जिलाधिकारी ने माता के भवन के आगे से निकल रही शाकंभरी खोल का भी निरीक्षण किया। बरसात में अचानक पानी आने से इस खोल (नदी) में पानी आने से बाढ़ के हालात बनते है। इस दौरान एसडीएम बेहट दीपक कुमार, सेतू निगम के एई विजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाढ़ आने से यात्रा हो जाती है बंद
शाकंभरी देवी में बरसात के दिनों अचानक भारी मात्रा में पानी आने से बाढ़ के हालात हो जाते है। भूरा से लेकर मां के भवन तक खोल में से ही होकर जाना पड़ता है। अचानक बाढ़ आने से श्रद्धालुओं के साथ हादसे होते है। गत वर्ष बाढ़ में कार बहने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी। अब यहां ऐलिवेटेड रोड बनने से यात्रा शुलभ होगी और हादसों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूरा देव से शाकंभरी देवी भवन तक दो पुल और रोड बनाई जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ की परियोजना तैयार की है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। बुधवार को इसका मौके पर जाकर भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed