{"_id":"60ba69a88ebc3ed71c0424a3","slug":"two-bike-thieves-caught-six-bikes-also-recovered-saharanpur-news-mrt5412031129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक चोर पकड़े, छह बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक चोर पकड़े, छह बाइक भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक चोर पकड़े, छह बाइक भी बरामद
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। उनके पास से तमंचा तथा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सरसावा थाने में पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार देर रात सरसावा में रायपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि दो युवकों को बाइक पर आते देखा। जांच में जब युवक बाइक के कागज नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। हिरासत में लिए गए दोनों युवक शातिर चोर निकले। उनकी निशानदेही पर बीते दिनों सरसावा से चोरी हुई बाइक के साथ ही हरियाणा के यमुनानगर तथा सहारनपुर से चोरी हुई कुल छह बाइक बरामद हुई।
इसके बाद दोनों बाइक चोर शैंकी पुत्र राजबल राणा निवासी गांव कुतुबपुर तथा लोकेश पुत्र राजकुमार निवासी गांव वाजिदपुर थाना सरसावा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। संवाद