फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two bike riders killed in road accidents in trucks

सड़क हादसों में ट्रकों से टकरा दो बाइक सवारों की मौत

Thu, 12 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed in road accidents in trucks
बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़/ छुटमलपुर (सहारनपुर)। बुधवार की शाम ट्रक और बाइक की टक्कर से दोनों वाहनों में आग लग गई। जबकि ट्रक के पहिये के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए दून हाईवे पर आवागमन भी बाधित रहा। उधर, छुटमलपुर क्षेत्र में भी मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम सात बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ी निवासी 38 वर्षीय बबलू राम पुत्र खड़क सिंह छुटमलपुर से देहरादून की तरफ जा रहा था। दून हाईवे पर गणेशपुर के पास एक कार को ओवरटेक करने के दौरान उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। ट्रक से टकराने के बाद बाइक उसके नीचे घुस गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक ने भी आग पकड़ ली। उधर ट्रक के पहिए के नीचे आने से बबलू राम की मौके पर ही मौत हो गई। वाहनों में आग लगी देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए दून हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। वाहनों की आग बुझने के बाद पुलिस ने ट्रक को साइड कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

उधर छुटमलपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर के गांव चोल्ली शाहबुददीनपुर निवासी बीस वर्षीय मांगा पुत्र विजयपाल किसी काम से बाइक पर सवार होकर छुटमलपुर आया था। जब वह वापिस अपने गांव लौट रहा था तो फतेहपुर थाना क्षेत्र में रुडकी रोड पर इंटर कालेज के सामने ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम पर भेजा। एसओ अमित शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed